फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Indiscriminate mining , dump sand on roads

अंधाधुंध अवैध खनन, सड़कों पर बालू डंप

Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate mining , dump sand on roads

बांदा/करतल। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी अवैध खनन और

विज्ञापन
बालू की ढुलान पर रोक नहीं लगी। मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े नरैनी क्षेत्र में अवैध खनन की बालू बेखौफ होकर मुख्य सड़क पर डंप की जा रही है।

उधर, किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अवैध खनन कड़ाई से रोकने की मांग की है। कमासिन क्षेत्र में अवैध खनन न रुकने पर डीडीसी समेत ग्रामीणों ने 29 फरवरी से अनशन की चेतावनी दी है।

नरैनी क्षेत्र के बिल्हरका गांव में केन नदी से बालू का अवैध खनन कर नरैनी-करतल मुख्य सड़क पर डंप किया जा रहा है। बाद में यह बालू ऊंचे दामों पर दूर-दराज तक भेजी जाती है।

रात होते ही अवैध खनन का खेल तेज हो जाता है। थाने से मात्र चार किलोमीटर दूरी पर मुख्य सड़क पर बालू का ढेर लगा है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

उधर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने पीएम को भेजे ज्ञापन में यूपी-एमपी मेें नदी की जलधाराओं को रोककर बालू का अवैध खनन और पत्थरों के अवैध खनन की शिकायत की है। कहा है कि भारी-भरकम मशीनों से नदियों का बहाव रोका जा रहा है।

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। सिंडीकेट के रूप में सरकार करोड़ों रुपये वसूल रही है। इसी तरह पहाड़ों की अवैध तुड़ान हो रही है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव मनरूप सिंह परिहार समेत दलपत सिंह, महेश सिंह परिहार, मुन्ना सिंह, राजकरन सिंह, सुमित्रा, रामस्वरूप वाजपेई आदि शामिल रहे।

उधर, कमासिन क्षेत्र के लोहरा व स्योहद गांवों में बागै नदी से अवैध खनन किसानों के खेतों की मेड़ काटकर अवैध बनाए गए रास्ते से निकाले जा रहे बालू के ट्रैक्टरों की ग्रामीणों ने डीएम से फिर शिकायत की है। पूर्व में भी वह शिकायत कर चुके हैं।

जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार सिंह सहित रामजीत सिंह, गंगा सागर, बुद्धविलास, इंद्र कुमार, भानु प्रताप सिंह आदि ने कहा है कि तत्काल अवैध खनन नहीं रोका गया तो 29 फरवरी से मुख्यालय में अशोक लाट पर अनशन शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed