फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Indian agriculture rarest : D Hustler

भारत की खेती नायाब : डी हस्टलर

Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Indian agriculture rarest : D Hustler

बांदा। बेल्जियम सरकार के कृषि सलाहकार जोहान डी

विज्ञापन
हस्टलर ने कहा कि भारत की कृषि आज भी नायाब है। इस देश को कृषि प्रधान कहा जाना बिल्कुल ठीक है।

कहा कि वे कई बार भारत आ चुके हैं। हर बार यहां से कुछ न कुछ खेती के गुर सीखे और उसे बेल्जियम में किसानों को सिखाया और बताया।

मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सदर तहसील के छनेहरा लालपुर गांव में शनिवार को किसान गोष्ठी हुई। बेल्जियम सरकार के कृषि सलाहकार जोहान डी हस्टलर ने कहा कि भारत में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

 जर्मन के कृषि विशेषज्ञ डॉ. उलर्के ने कहा कि भारत के किसानों की अमूल्य मेहनतकारी और सफल खेती यहां की पहचान है।

प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह (बड़ोखर खुर्द) कहा कि अंधाधुंध मशीनीकरण और खाद की होड़ ने खेती को मटियामेट और किसान को नाकारा कर दिया है। पुरानी परंपराओं से खेती की जाए तो आज भी यह तकदीर और तस्वीर बदल सकती है। उन्होेंने अपने कृषि फार्म का उदाहरण भी दिया।

गोष्ठी के मेजबान किसान मजहरुल हसन (छनेहरा) ने कहा कि किसानों को खेती के नए तौर-तरीके के प्रति रुझान दिलाने के लिए ऐसी गोष्ठियां भविष्य मेें भी की जाएंगी। उन्होंने सभी का आभार जताया।

गोष्ठी के संयोजक राशिद सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। संचालन गुंजन मिश्रा और पुष्पेंद्र भाई ने किया। इस अवसर पर किसान और अधिवक्ता शेख सादी जमां, बांदा इंटेक चेप्टर के हारिस जमां खां, आरएस खेंगर, सैय्यद अल्तमश, आरिफ, इरशाद, नौशाद, मुमताज अली, जितेंद्र शर्मा, पुनीत खन्ना इत्यादि शामिल रहे।

उधर, इस मौके पर गोष्ठी आयोजक मजहरुल हसन द्वारा साइकिल में तैयार किया गया हल आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बताया कि खेत में इस हल को साइकिल की तरह चलाकर जुताई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed