फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Independent Irfan won by 414 votes and became a councilor

Banda News: निर्दलीय इरफान 414 वोट से जीतकर बने सभासद

Thu, 11 Jul 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Independent Irfan won by 414 votes and became a councilor
बांदा। नगर पालिका के मर्दननाका वार्ड-11 के उप चुनाव की बुधवार को नगर पालिका परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। निर्दलीय प्रत्याशी इरफान विजयी घोषित किए गए। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रत्याशी को 414 वोटों से हराया। भाजपा के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। आरओ ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन




मर्दननाका वार्ड-11 के सभासद अनवर अली के निधन से सीट खाली हो गई थी। आठ जुलाई को मतदान कराया गया था। बुधवार को सुबह आठ बजे से प्रेक्षक व अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव की उपस्थिति में मतगणना कराई गई। नगर पालिका परिसर में दोपहर 12 बजे तक मतगणना चली।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी थे। इनमें निर्दलीय इरफान अली को 1107 मत मिले। मोहम्मद नफीस (एआईएमएम) ने 683 मत हासिल किए। इस तरह इरफान को 414 वोट से विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार साहू को महज 165 मत मिले। वहीं चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद नजीब रहे, उन्हें आठ मत मिले। नोटा में चार मत पड़े। कुल 1967 मत वैध पाए गए। प्रेक्षक अमिताभ यादव व आरओ केपी सिंह,एआरओ जितेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed