फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Increased awareness of helmet enthusiast

जागरूकता से बढ़े हेलमेट के कद्रदान

Fri, 11 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased awareness of helmet enthusiast

बांदा। ‘अमर उजाला’ द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान

विज्ञापन
का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है। बाइकों के शोरूम और दुकानों में हेलमेट खरीदने वालों की तादाद में इजाफा हुआ है। दुकानदार भी बिक्री बढ़ने से खुश हैं। साथ ही बाइक खरीदते समय हेलमेट साथ लेने की नसीहत भी दे रहे हैं।

जिले में बाइक सवारों द्वारा हेलमेट की उपेक्षा के चलते दुकानों में इन्हें खरीदने वालों की संख्या गिनी-चुनी रहती थी। तमाम बाइक खरीददार भारी रकम चुकाने के बाद हेलमेट खरीदने में 700 से 800 रुपये खर्च करने में कतराते थे।

अब ‘अमर उजाला’ के अभियान से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में बाइक सवार दुकानों व शोरूम मेें हेलमेट खरीदने पहुंच रहे हैं। तिंदवारी रोड स्थित होंडा शोरूम में शुक्रवार को हेलमेट खरीदने वालों की भीड़ नजर आई।

प्रोपाइटर रमाकांत तिवारी व मैनेजर भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि इसके पहले बाइक खरीदते समय ही कुछ लोग हेलमेट खरीदते थे।

इसके अलावा इक्का-दुक्का लोग ही अलग से हेलमेट लेने आते थे। यह अमर उजाला की मुहिम का असर है कि दो-तीन दिन से हेलमेट ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

चिल्ला रोड स्थित जय टीवीएस बाइक शोरूम में पुरुषों के कई महिलाएं भी हेलमेट खरीदते देखी गईं। प्रोपाइटर रामविलास गुप्ता ने बताया कि पहले लोग हेलमेट खरीदने में रुचि नहीं लेते थे।

सप्ताह मेें दो-चार खरीदार हेलमेट लेने आते थे। अब रोजाना 10 से 15 हेलमेट की बिक्री हो रही है। कालू कुआं स्थित महिंद्रा और बजाज के शोरूम में भी हेलमेट की बिक्री में इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed