फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   including two children three died in a road accident

ट्राली पलटने से दो बाल मजदूरों समेत तीन की मौत

Wed, 06 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 06 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
including two children three died in a road accident

पंद्रह बाल मजदूरों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के गहरी खाई में पलटने से दो बाल मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाला तीसरा लड़का भी नाबालिग है। पांच बाल श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौके से भाग निकला। वह भी नाबालिग बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में सोमवार को शादी थी। इसके लिए पड़ोसी गांव डिघवट से रोड लाइट बुक कराई गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रोड लाइट उठाने वाले 15 बाल मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली देर रात डिघवट गांव वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था। साथ ही मोबाइल फोन पर बात भी कर रहा था। तभी चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली गहरी खाई में गिर गई। सभी बाल मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद किसान व ग्रामीण तत्काल भागकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला गया। इसी बीच चिल्ला थाना से पुलिस आ गई। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने रानू (16) पुत्र छेद्दा और प्रमोद (14) पुत्र मनमोहन निवासी डिघवट तथा बड़कू (7) पुत्र कालका प्रसाद निवासी लुकतरा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सहदेव (13) पुत्र सूबेदार, दुर्गा (14) पुत्र सोहनलाल, राजेश (14) पुत्र रामहित, रजा हुसैन (13) पुत्र शौकत और सूरज (12) पुत्र सुरेंद्र (सभी डिघवट निवासी) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल दुर्गा ने बताया कि ट्रैक्टर में उनके साथ गांव के गुलजार (14) पुत्र शौकत, गूलर (12) पुत्र रामशरण, गूलर (13) पुत्र राजकिशोर समेत 15 बाल मजदूर शामिल थे। ट्रैक्टर चालक भी नाबालिग बताया गया है। हालांकि घायल बालक चालक का नाम नहीं बता पाए।


जिला अस्पताल में मृतक और घायल बाल मजदूरोें के परिजनों का जमघट लग गया। मृतकों के घरवालों में कोहराम मचा है। चिल्ला थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर को क्रेन से उठवाकर थाने ले जाया गया है। ट्रैक्टर डिघवट गांव के चुनकाई यादव का है। चालक का नाम, पता फिलहाल पता नहीं चला है। वह फरार है। विवेचना में सबकुछ सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed