फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Including CDO and DDO 13 officer's one day salary stopped

सीडीओ, डीडीओ समेत 13 अफसरों का वेतन रोका

Mon, 10 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 10 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Including CDO and DDO 13 officer's one day salary stopped

सुबह दफ्तरों में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनने का मुख्यमंत्री का फरमान जिले के अफसरों पर बेअसर है। सोमवार को डीएम के निरीक्षण में इसकी असलियत खुल गई।

विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे बिना सूचना विकास भवन पहुंचे डीएम वहां अफसरों की कुर्सियां खाली देख दंग रह गए। सीडीओ, डीडीओ तक नहीं मिले। बाद में उन्होंने 13 अधिकारियों और 15 कर्मचारियों पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सोमवार को विकास भवन के दफ्तरों का सुबह 10.30 बजे निरीक्षण किया। यहां विकास भवन के मुखिया सीडीओ दफ्तर में नहीं मिले।

नुमाइंदों ने बताया कि वह अभी आए नहीं हैं। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह व उनके दफ्तर के कर्मचारी भइयालाल, सुनील शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव व राजेश पटेल भी अपने पटल से नदारद मिले। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, लिपिक पवन कुमार और रामसिया अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मत्स्य विभाग में देखा तो यहां भी कर्मचारी रामस्वरूप वर्मा, एनके अग्रवाल व संतोष कुमार गोस्वामी कुर्सियों पर नहीं मिले। उप निदेशक रेशम कार्यालय के अनुरेखक श्याम सुंदर, डीएसओ बिंद्रा प्रसाद बिना कोई सूचना के गायब मिले।

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में एक्सईएन आरके वर्मा, एई प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ सहायक राजकुमार श्रीवास्तव, एमके मुखोपध्याय दफ्तर में नहीं मिले। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दफ्तर तो खुला मिला पर यहां एक्सईएन एनके त्रिपाठी, डिस्पैचर खालिद मसूर समेत राजकुमार कुमार श्रीवास्तव आदि सभी गायब मिले।


पीएमजीएसवाई में राजेश निगम, ब्रह्मानंद, राजाबाबू तिवारी, डीसीएनआरएल उदय कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरतजहां, डीओ पीआरडी आरपी त्रिपाठी, वैकल्पिक ऊर्जा विभाग (नेडा) के परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार नदारद मिले। डीएम ने कहा कि पहली बार निरीक्षण में लापरवाह अधिकारियों का सिर्फ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि आगे भी यही रवैया रहा तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed