{"_id":"5a77b729be6f4f4e1983d94d91855882","slug":"in-the-second-one-day-gathering-drew-simunidham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमौनीधाम में दूसरे भी दिन उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमौनीधाम में दूसरे भी दिन उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। सिमौनीधाम मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं
विज्ञापन
की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक चली पंगतों में लाखों श्रद्धालुओं ने
लंगर छका। पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच रहे।
बुधवार को स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। पंडालों में महिलाओं और पुरुषों ने लंगर छका।
पूड़ी-सब्जी के साथ मालपुआ, हलुवा, पेठा, नमकीन समेत तमाम व्यंजन परोसे गए। कड़ाके की ठंड में श्रमदानी भोजन व्यवस्था में जुटे रहे। क्षेत्रीय श्रमदानियों के साथ दिल्ली के रसोइये भी भोजन बनाने में लगे हैं।
सीमावर्ती फतेहपुर समेत दूरदराज से श्रद्धालुओं का तांता दिन भर लगा रहा। गुरुवार को तीसरे दिन सुबह संतों की पंगत के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
भंडारा स्थल से डेढ़ किमी तक वाहनों की पार्किंग कराई गई। श्रद्धालुओं को पंडाल तक पहुंचाने में प्रशासन समेत एनसीसी, स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं और श्रमदानियों को मशक्कत करना पड़ी।