फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the medical college, students beat up the martyrs

मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने शोहदों को पीटा

Mon, 27 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
In the medical college, students beat up the martyrs
In the medical college, students beat up the martyrs - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शोहदों से तंग एमबीबीएस छात्र रविवार की शाम को लामबंद हो गए। कई शोहदों को पकड़कर पीटकर पुलिस को सौंप दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शाम होते ही शोहदों का जमावड़ा लग जाता है। इनमें से ज्यादातर शराब-गांजा आदि के लती होते हैं। नशे में धुत होकर अभद्रता करते हैं। इससे परिसर में रहने वालों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। रविवार की शाम पूरे परिसर में घूमकर फालतू बैठे लोगों को छात्रों ने रोका-टोका और बाहर खदेड़ा। कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता की तो छात्रों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि तीन युवकों को पकड़ा गया है। उनके नाम-पते दर्ज करने के बाद डांट डपट कर छोड़ दिया गया। दो बाइकें सीज की हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज में रोजाना शाम को कुछ बाहरी लोगों के परिसर में आकर शराब और गांजा पीने की शिकायतें मिल रही थीं। तीमारदारों और परिसर में रहने वालों के साथ अभद्रता करते थे। कॉलेज के छात्रों ने उन्हें रोका तो उनके साथ भी अभद्रता की। इस पर छात्रों ने पुलिस बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed