{"_id":"459dbf54248322a8c5a55c7a8b97d174","slug":"in-the-first-place-the-state-in-taikwandon-banda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडों में बांदा को प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडों में बांदा को प्रदेश में पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बलिया में आयोजित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो
विज्ञापन
प्रतियोगिता-2015 में बांदा के मार्शल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के
कई जनपदों से आए ताइक्वांडो और मार्शल को मात देकर 20 पदक जीते। इनमें छह
स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों में छह महिलाएं
भी शामिल हैं।
बलिया में 10 और 11 अक्तूबर को दो दिवसीय दूसरी प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। बांदा के आर्यावत मार्शल आर्ट एसोसिएशन (कराटे) में प्रशिक्षण लेने वाले चिरंजीव प्रजापति, जितेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, राहुल देव वर्मा, सुमन सिंह और मेघा सविता ने स्वर्ण पदक जीता।
मधु सिंह, सुलेखा देवी, जावेद खां, प्रद्युम्न विश्वकर्मा, कृष्णकांत सिंह, आनंद सिंह और अभिषेक कुमार को रजत पदक मिला। अनु गुप्ता, आराधना अनुरागी, जीतू कुशवाहा, संजय रैकवार, अमित कुमार और अखिलेश राजपूत ने कांस्य पदक हासिल किए।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बांदा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्यावत अध्यक्ष शिवम वर्मा और मुख्य प्रशिक्षक मनोज कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बनारस, देवरिया, बलिया, लार, भटनी आदि जनपदों की टीमें शामिल हुईं।