{"_id":"dbd3bce6fcb076de1df16063ae2329d0","slug":"in-the-first-day-of-the-fourth-stage-1988-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण में पहले दिन 1988 नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण में पहले दिन 1988 नामांकन दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
बबेरू/कमासिन। चौथे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन
विज्ञापन
ब्लाक परिसरों में प्रत्याशियों का हुजूम रहा। इनमें ज्यादातर ग्राम प्रधान
पद के प्रत्याशी थे।
घूंघट वाली महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें ग्राम प्रधान के 1181 और सदस्य के लिए 727 पर्चे शामिल हैं।
बबेरू ब्लाक में आरओ योगेश कुमार रावल के साथ नौ काउंटरों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ थी।
सभी काउंटरों में सुबह आठ बजे से ही दावेदारों की लंबी कतारें लग गईं। समर्थकों को बैरीकेडिंग लगाकर बाहर रोका गया। जमानत राशि ब्लाक परिसर में जमा करने को काउंटर खोला गया।
यहां ग्राम प्रधान के 61 पदों के 676 और 805 वार्डों के लिए 335 नामांकन पत्र दाखिल हुए। उधर, कमासिन ब्लाक में आठ काउंटरों में ग्राम प्रधान के 55 पदों के लिए 505 नामांकन हुए।
सदस्य के 725 वार्डों में सिर्फ 392 ने नामांकन कराया। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों को ब्लाक के पहले ही रोक दिया गया। पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा।