फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In panchayat chunav 1200 voter on a booth

पंचायत चुनाव में 1200 मतदाताओं पर एक बूथ

Tue, 01 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
In panchayat chunav 1200 voter on a booth

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथों पर अब और भीड़ होगी। निर्वाचन आयोग ने हरेक बूथ पर संबंध मतदाताओं की संख्या बढ़ाकर 1200 कर दी है। अब तक यह संख्या 800 थी। उधर, आरक्षण घोषित होने के ऐन मौके पर शासन द्वारा दो दिन और बढ़ा दिए जाने से आरक्षण की जानकारी को बेताब चुनावी दावेदारों को मायूसी हाथ लगी। निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूचियों के दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों मेें कुल 11 लाख 20 हजार 422 मतदाता हैं।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची प्रकाशन का काम तो तेजी से चल रहा है। मतदान स्थलों व बूथों की व्यवस्था भी शुरू हो गई है। पिछले चुनाव की अपेक्षा अबकी बूथों की संख्या कम होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) योगेश कुमार ने बताया कि पिछले चुनाव के दौरान 896 मतदान स्थल और 1787 बूथ बने थे।
विज्ञापन


800 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया था। अब नए निर्देशों के मुताबिक 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने की तैयारी है। जिलाधिकारी जरूरत के मुताबिक इस बारे में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10 लाख 50 हजार 782 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी 11 लाख 20 हजार 422 मतदाता हैं। 471 ग्राम पंचायतों में 2,21,005 नए मतदाता जोड़े गए और 1,32,465 नाम सूची से खारिज किए गए हैं। 31,814 नामों का संशोधन हुआ। पूरे ब्योरे के साथ मतदाताओं के नाम कंप्यूटर पर फीड किया जा रहा है। दावा-आपत्ति के बाद मतदाता सूची फीडिंग का काम अंतिम चरण में हैं। 5 सितंबर को इसका प्रकाशन हो जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed