{"_id":"5904e44a4f1c1b2612c0c6b3","slug":"in-mass-marriage-14-coupled-maaried","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक बंधन में बंधे 14 युगल जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक बंधन में बंधे 14 युगल जोड़े
अमर उजाला बांदा
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
समारोह में बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिलाथू स्थित कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह यज्ञ में 14 मंडप बनाए गए। कॉलेज परिसर को चांदनी व लाइट से सुसज्जित किया गया था। 14 युगल जोड़ों ने अक्षय तृतीय पर्व पर एक-दूसरे को वर माला डालकर यादगार बनाया। रामबहोरी (कैरी) ने मीना (मिलाथू) संग, पुष्पेंद्र सिंह अकनीया (जालौन) ने पूनम (मिलाथू) संग, अमित कुमार (भदेहदू) संग सीमा देवी (कोर्रम) ने, अर्जुन पटेल (कोर्रही) संग मालती पटेल (दफ्तरा), अरविंद पटेल कोर्र्रही) संग सुकन्या पटेल (दफ्तरा), अमित कुमार (बड़ा गांव) संग शाति देवी (कोर्रम), हेमंत कुमार (मुंगूस) संग विनीता (बड़ा गांव), बाबूलाल (बड़ा गांव) संग आशा (मझगवां-सतना), अमर सिंह पटेल संग पार्वती (कैरी), यश कुमार (गरौंठ झांसी) संग राधा देवी (कोर्रम), कुलदीप पटेल संग शीलू देवी (कैरी), अर्जुन सिंह (सोनरही) संग आरती (दफ्तरा), प्रेमराज (अछाह) संग चित्ररेखा (कैरी) और देवेंद्र (अहार) संग नीलम (कैरी) ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया। समिति की ओर से दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्ष के लोगों की खूब आवभगत की गई। अतिथि व बारातियों को भोज कराया। जोड़ों को पचहड़ (पांच नग बर्तन), बेड, तकिया, गद्दा, पंखा, सिलाई मशीन, सूटकेस, साड़ियां, टंकी आदि घरेलू प्रयोग की चीजें और उपहार देकर विदाई दी गई। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल व समिति के जीपी सिंह पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, केके भारतीय, डॉ.एसएस भारतीय, अजय सिंह पटेल, गंगाबाबू पटेल, गजेंद्र सिंह पटेल, भइयालाल पटेल, राजकुमार प्रेमी, एसपी विद्यार्थी, पूर्व मंत्री अयोध्या सिंह पटेल, शिशुपाल सिंह और राजकुमार सिंह पटेल, डीएम रमाशंकर पटेल, बीडीओ सुशील पटेल, एमडी अनंत कुमार सिंह आदि विवाह के साक्षी बने व जोड़ों को आशीर्वाद दिया।