{"_id":"ab3650c82c60ff8164cbe54e4a43a119","slug":"in-light-of-lamps-today-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपकों की रोशनी में आज जगमगाएगा बुंदेलखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपकों की रोशनी में आज जगमगाएगा बुंदेलखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा। प्रकाश उत्सव दीपावली बुंदेलखंड में कुछ अलग पहचान रखती है। इसकी तैयारियां हफ्तों पूर्व शुरू हो गई थीं। गणेश-लक्ष्मी की पूजा घर-घर होगी। हर घर को रंगरोगन से दमकाया और बिजली की रंगीली रोशनियों से चमकाया गया है। दीवारी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
बुधवार को शाम ढलते ही घरों में दीपक जल उठेंगे। गणेश और लक्ष्मी की पूजा होगी। उधर, गुरुवार को गांवों से दीवारी नृत्य की टोलियां निकल पड़ेंगी। गोवर्धन पूजा होगी और मौनिया मोर पंख लेकर मंदिरों और कई गांवों का भ्रमण करेंगे। पिछले एक पखवारे से गांवों में दीवारी नृत्य का पूर्वाभ्यास चल रहा था। उधर, अबाध बिजली की आपूर्ति ने दीपावली की रौनक बढ़ा दी है। धनतेरस से ही इमारतें दुल्हन की तरह सजा दी गई हैं। पूरा दिन और देर रात तक बाजार में भारी चहल-पहल रही। नगर पालिका, जल संस्थान, पावर कारपोरेशन आदि ने पर्व पर बिजली, पानी, सफाई के विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन