फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In delimitation of increased five DDC wards

नए परिसीमन में डीडीसी वार्डों में पांच का इजाफा

Sat, 28 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
In delimitation of increased five DDC wards

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नए परिसीमन में जिला पंचायत वार्डों की संख्या में पांच का इजाफा हुआ है। अब 30 वार्ड होंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या में भी 132 वार्डों का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए 50 हजार की जनसंख्या पर एक वार्ड बनाया जाता है। वर्तमान में डीडीसी वार्डों की संख्या 25 है। नए परिसीमन में पांच वार्ड बढ़ गए हैं। अब जिला पंचायत में सदस्यों की संख्या 30 होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 132 वार्डों की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रत्येक क्षेत्र पंचायत वार्ड के लिए 2000 की आबादी निर्धारित है।
विज्ञापन


अब तक 629 बीडीसी सदस्य थे। अब 761 क्षेत्र पंचायत वार्ड बनाए गए हैं। सबसे अधिक नरैनी ब्लाक में 23 बीडीसी क्षेत्र बढ़ाए गए हैं। यहां अब 129 क्षेत्र पंचायत सदस्य होंगे। तिंदवारी में 89, महुआ में 106, बड़ोखर खुर्द में 100, कमासिन में 86, बिसंडा में 92, बबेरू में 106 और जसपुरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 53 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए परिसीमन में 3000 से अधिक आबादी वाले गांवों में सदस्यों की संख्या 15 होगी। दो से तीन हजार की आबादी तक 13 और 2000 तक की आबादी पर 11 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। डीपीआरओ रणधीर सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल तक आपत्तियां ली जाएंगी। सभी एडीओ पंचायत चार अप्रैल को डीपीआरओ कार्यालय में इन्हें प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed