फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In cash-strapped worker hanged

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाई

Wed, 09 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 09 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
In cash-strapped worker hanged

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर साहूकारों का करीब 50 हजार रुपये का कर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी हरीशंकर (32) पुत्र दद्दू प्रजापति मजदूरी करके परिवार पालता था। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। सोमवार को शाम काम से लौटने पर मां फूलमती ने उसे खाना खिलाया। खाने के बाद वह अलग कमरे में लेट गया। रात को खपरैल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता दद्दू प्रजापति ने बताया कि हरीशंकर रोज शहर में मजदूरी की तलाश में जाता था। अक्सर काम न मिलने पर लौटना पड़ता था। आर्थिक तंगी से उस पर साहूकारों का करीब 50 हजार रुपये कर्ज था। पत्नी एक माह पहले मायके ऐला (अतर्रा) गांव चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहूकार उससे रुपये का तगादा करने आते थे। इसी से परेशान उसने जान दे दी। उधर, स्वराज कालोनी निवासी संतोष (35) पुत्र नत्थू ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed