{"_id":"626c215515442e0b4041beb9","slug":"illicit-relations-contractor-shot-dead-banda-news-knp6940244160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों ठेकेदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
illicit relations contractor shot dead
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा (बांदा)। अवैध संबंधों में पड़ोसी रिश्तेदार के मकान की छत पर सो रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर पर दो गोलियां मारी। उधर, पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद मृतक की पत्नी, पुत्र और नौकर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा भी बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव में गुरुवार की रात हैदर अली उर्फ पप्पू (45) बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित अपने मामा कलंदर खां के निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहा था। साथ में उसी छत पर जेसीबी चालक जुग्गू (मऊ, चित्रकूट) और बउवा वर्मा (बदौसा) भी सो रहे थे। तड़के करीब 2.50 बजे कुछ लोगों ने हैदर अली के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई रक्कू खां की तहरीर पर बदौसा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए तत्काल दबिश दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और क्षेत्राधिकारी अतर्रा अंबुजा त्रिवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक जेसीबी किराए पर चलवाता था। पिछली बार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। इसमें वह हार गया था।
कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने हैदर की पत्नी अकबरी बानो और उसके पुत्र जावेद उर्फ मीकू व नौकर महेंद्र उर्फ बउवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक हैदर के किसी महिला से अवैध संबंध थे। जिसका पत्नी और पुत्र आदि विरोध करते थे। घर में कलह रहती थी। पुलिस के मुताबिक पत्नी, पुत्र और नौकर ने मिलकर योजनाबद्ध ढंग से हैदर की हत्या कर दी। उसके सिर पर काफी नजदीक से तमंचे से गोली मारी। उनकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।