फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal parking and encroachment made the road narrow

अवैध पार्किंग व अतिक्रमण ने राह कर दी संकरी

Fri, 06 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking and encroachment made the road narrow
Illegal parking and encroachment made the road narrow - फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने के सरकारी शोर के बीच मुख्य बाजार में अवैध पार्किंग और बढ़ाकर लगाई गई दुकानों से राह चलना दूभर हो गया है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी गिरधर लाल जेठानी ने शुक्रवार को डीएम को दिए पत्र में कहा है कि चौक बाजार स्थित शंकर क्लाथ स्टोर की गली पूर्व में 12 फीट चौड़ी थी। अतिक्रमण में यह संकरी हो गई है। दुकानदारों और ग्राहकों की अवैध पार्किंग है। एक साड़ी विक्रेता ने प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना तीन मंजिला दुकान बना ली है। यहीं कई दुकानदारों ने नाली पाटकर 6 फीट तक अतिक्रमण कर लिया है। संकरी गली से निकलने में धक्कामुक्की हो रही है।
विज्ञापन

अराजकतत्व महिलाओं से अश्लील हरकतें कर रहे हैं। बताया कि दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ से शिकायत की थी। लेकिन अतिक्रमण करने वालों के रसूख में यह अक्सर कानून का पालन नहीं करवा पा रहे। अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed