फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the price does not come down, the freight will increase from May 1

दाम नहीं घटे तो पहली मई से मालभाड़े में करेंगे वृद्धि

Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
If the price does not come down, the freight will increase from May 1
ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक से माल उतारते श्रमिक। - फोटो : BANDA
बांदा। डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से अब ट्रांसपोर्टर भी भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में हैं। फिलहाल वह 16 अप्रैल तक डीजल के दामों पर नजर रखेंगे। दामों में राहत नहीं मिली तो पहली मई से मालभाड़े में 10 फीसदी तक की वृद्धि कर सकते हैं। ऐसे में रोजमर्रा की आम चीजों के दाम भी बढ़ना तय है।
विज्ञापन

डीजल के दामों में हाल ही में 12 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, सतना आदि शहरों से जनपद में किराना, कपड़ा, मसाला, प्लास्टिक, बर्तन, दलहन, फर्नीचर आदि आते हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ जाने के बाद भी अभी उन्होंने मालभाड़ा नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें रोजाना 5 से 10 हजार रुपये तक का घाटा एक फेरे में लग रहा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह का कहना है कि आए दिन डीजल के बढ़ रहे दामों से मालभाड़ा किराया बढ़ाने पर असमंजस की स्थिति है। ट्रांसपोर्टर 16 फरवरी को डीजल के दामों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही स्थिति रही तो पहली मई से मालभाड़ा बढ़ाया जा सकता है। ट्रांसपोर्टर राजकुमार गर्ग का कहना है कि फिलहाल मालभाड़ा नहीं बढ़ा रहे हैं, लेकिन डीजल के दामों के साथ टोल टैक्स भी बढ़ा है। आगे भी बढ़ोतरी होती रही तो मालभाड़ा बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी। अगले महीने से मालभाड़े के किराए में बढ़ोतरी की जाएगी।
कहां से क्या आता है माल
कानपुर : किराना, प्लास्टिक, दलहन, शक्कर।
दिल्ली : कपड़ा, प्लास्टिक, साडिय़ा, रेडीमेड।
सतना : सुपाड़ी, मेवा, चावल, रस्सी अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed