फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the investigation is done, the reality will be revealed

जांच हो जाए तो सामने आ जाएगी हकीकत

Wed, 26 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the investigation is done, the reality will be revealed
अतर्रा नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश गुप्ता। - फोटो : BANDA
अतर्रा। भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा जारी की गई नोटिस पर नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश गुप्ता का कहना है कि जांच में दूध और पानी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

पालिका का सभासदों ने कुछ दिनों पूर्व अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और पूर्व ईओ नरेंद्र मिश्रा पर बजट में हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यहां नगर पालिका परिषद में जांच और कार्रवाई की मांग लेकर 126 दिन अनशन किया था।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर अनशन खत्म कराया था। इन्हीं सब शिकायतों पर पूर्व डीएम हीरालाल ने समिति से जांच कराकर लिपिक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कराई थी। अध्यक्ष और ईओ के बारे में भी शासन को लिखा था। सभासद नगर विकास मंत्री से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतत: अब नगर विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने अध्यक्ष और तत्कालीन ईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ नरेंद्र मिश्रा रिटायर हो चुके हैं। उधर, इस बारे में अध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा कि सभासद बैठक में उन्हें अपमानित करते हैं।

भ्रष्टाचार पर वह लगाम लगाते हैं तो सभासद लामबंद होकर उल्टा उन पर आरोप लगाते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि वह मरते दम तक भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। जांच अच्छी बात है। दूध और पानी जनता के सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed