फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   if heard the minister's I would not have murder

मंत्री की सुन लेते तो न होती हत्या

Tue, 23 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 23 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से रिश्तेदारों के बीच का विवाद हत्या में बदल गया। उसकी गुहार पर प्रदेश के मंत्री ने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। उसके तीसरे दिन ही हत्या हो गई। अब भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मृतक की बहन ने अब पुत्र पर भी जान का खतरा बताते हुए एक बार फिर पुलिस अफसरों से फरियाद की है।
विज्ञापन


मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के श्रृंगार थोक मोहल्ले का है। विद्यावती पत्नी वीरबल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दी अर्जी में बताया कि वह 30 वर्ष से अपने सगे भाई राजा सिंह के साथ रह रही है। उसके पुत्र की परवरिश राजा सिंह ने ही की है और खेती भी उसी के नाम करा दी है। इससे राजा का भाई देशराज सिंह व बब्बू सिंह तथा देशराज के पुत्र पुष्पेंद्र व रज्जन रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन


15 फरवरी को रात 9 बजे आबादी का प्लाट मनोज को न देने के लिए कहा। न मानने पर पुष्पेंद्र ने राजा सिंह के गले में रस्सी का फंदा कस दिया। देवराज व रज्जन ने राजा के हाथ पकड़ लिए। बबलू व बब्बू ने पैर दबा लिए। बचाने गई विद्यावती को कमरे में बंद कर दिया। राजा सिंह की हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट की बात कही। आरोपियों में एक जिला बदर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह ने हत्या के तीन दिन पूर्व 12 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को आधिकारिक पत्र भेजकर मनोज आदि की अर्जी का हवाला देकर राजा सिंह की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। मंत्री का यह पत्र भी पुलिस को राजा सिंह की जान बचाने के लिए मजबूर नहीं कर सका। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होेने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। विद्यावती ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसके पुत्र मनोज को भी अब खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed