{"_id":"f353d47963d6dd989172d9f7bec0e402","slug":"if-farmers-had-been-overlooked-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की अनदेखी हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की अनदेखी हुई तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल
विज्ञापन
को ज्ञापन भेजा है। इसमें हवाला दिया है कि बुंदेलखंड में 30 फीसदी से भी
कम बारिश के बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकारें किसानों की उपेक्षा कर रही
हैं। चेतावनी दी कि सरकारों का रवैया नहीं बदला तो जनांदोलन होगा।
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों को खाद, बीज, बिजली भरपूर मुहैया कराने, पूरी क्षमता से नहर और नलकूप चलाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रदेश संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद सहित रामरतन समुद्रे, शोएब रिजवी, राममिलन सिंह पटेल, कैलाश वाजपेई, सर्वेश तिवारी, जयकिशोर गुप्त, सुनील चौरसिया, युवा कांग्रेस के कुतैबा जमां, आसिफ लतीफ, जहांगीर खां शामिल रहे।
उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त के नेतृत्व में गर्वनर को भेजे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि किसानों की समस्याएं निस्तारित नहीं की गईं तो जनांदोलन किया जाएगा।
अशोक सिंह चौहान, नफीस खां, संतोष गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, श्याम मोहन वर्मा, बाबूराम निषाद, विपिन रिछारिया, छेदीलाल धुरिया इत्यादि शामिल रहे।