फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Identified from the dark, now development

घनघोर अंधेरे से थी पहचान, अब हुआ विकास

Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Identified from the dark, now development
बांदा : संवाद कार्यक्रम मंच पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बृजेश प्रजापति, राजकरन कबीर, डीएम अनुराग प? - फोटो : BANDA
बांदा। किसी जमाने में बुंदेलखंड की पहचान घनघोर अंधेरे से थी। आज ये विकास से रोशन हो चुका है। पिछड़े क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले का बांदा का जितना विकास इस सरकार में हुआ, पूर्व में नहीं हुआ। समूचे प्रदेश के साथ बुंदेलखंड और चित्रकूटधाम मंडल जन कल्याणकारी योजनाओं से विकास की नई इबारत लिख रहा है। ये उद्गार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर उजाला के मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास विषय पर व्यक्त किए।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के विभिन्न योजनाओं के लगभग डेढ़ सौ लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), कन्या सुमंगला योजना, पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रमाण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), बृजेश प्रजापति (तिंदवारी), राजकरन कबीर (नरैनी) सहित बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, डीएम अनुराग पटेल, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, चिराग फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक, महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया और केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनिया ने किया। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय ने आभार जताया। अमर उजाला की स्थानीय टीम ने सभी अतिथियों को बुके और धार्मिक पुस्तकें आदि देकर स्वागत किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृ तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
संवाद कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। एसीडी स्टूडियो की निर्देशक निशा गुप्ता के निर्देशन में बालिका भाव्या और कचंन तिवारी ने सरस्वती वंदना पेश की। अमायरा गुप्ता और आकृति गुप्ता ने ज्योति से ज्योति जलाते चलो गीत पर शानदार नृत्य और भूमिका निभाई। बाल गायिका कु. अंजली वर्मा ने सुरीली आवाज में ऐ मेरे वतन के लोगों देश भक्ति का गीत प्रस्तुत कर लोगों को भावुक कर दिया। साथ ही अंजली ने कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान गाया। मंच से लेकर श्रोता तक ने राष्ट्रगान को खड़े होकर सम्मान दिया।

बांदा : कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी छात्राओं को प्रमाण पत्र देते विधायक प्रकाश द्विवेदी, राज?

बांदा : कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी छात्राओं को प्रमाण पत्र देते विधायक प्रकाश द्विवेदी, राज?- फोटो : BANDA

बांदा : संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थी व अन्य गणमान्य नागरिक। संवाद

बांदा : संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थी व अन्य गणमान्य नागरिक। संवाद - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed