फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   I have been running for eight days to get Aadhaar card made, but my number has not come yet

Banda News: आधार बनवाने के लिए आठ दिन से लगा रहे दौड़, फिर भी नहीं आया नंबर

Fri, 25 Jul 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
I have been running for eight days to get Aadhaar card made, but my number has not come yet
प्रधान डाकघर परिसर में बच्चों के साथ नंबर का इंतजार करते लोग। - फोटो : संवाद
बांदा। इस समय स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालयों में रजिस्ट्रेशन के लिए आधारकार्ड मांगे जा रहे हैं। इन दिनों डाकघर में आधार बनवाने आए अभिभावकों का कहना है कि आठ दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, पर काउंटर में उनका नंबर नहीं आया। एक दिन में 30 से ज्यादा फार्म नहीं जमा करते हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने के लिए बैंकों और कामन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस सहित 42 सेंटर नामित किए हैं लेकिन प्रधान डाकघर को छोड़कर ज्यादातर बैंक व अन्य शाखाओं में आधार नहीं बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग और जिला कार्यक्रम विभाग को भी आधार बनाने वाली मशीनें दी गई हैं लेकिन विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार नहीं बनाए जा रहे हैं। कक्षा एक से लेकर स्नातक तक में दाखिले में रजिस्ट्रेशन के लिए आधारकार्ड अनिवार्य है। आधार न बनने से अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन

बंगालीपुरा स्थित प्रधान डाकघर में आधार बनवाने के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ रही। तिंदवारी, बबेरू, कमासिन तक से अभिभावक बच्चों को लेकर डाकघर परिसर में बारी का इंतजार करते रहे। डाकघर में पहले दो काउंटर खोले गए थे। इससे हर रोज करीब 100 आधार कार्ड बन जाते थे लेकिन इधर दो माह से एक ही काउंटर संचालित हो रहा है। यहां हर रोज 30 फार्म ही जमा हो रहे हैं जबकि आधार के लिए 200 से 300 अभिभावक हर रोज आ रहे हैं। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






केस-1



-कुरौली गांव से तीन बच्चों और पत्नी को लेकर आधार बनवाने आए श्यामबाबू द्विवेदी ने बताया कि बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराना है। इसके लिए आधार मांगा गया है। प्रधान डाकघर में चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं, नंबर नहीं आ रहा है। काउंटर पर एक आधार कार्ड के 100 रुपये लेकर नंबर लगा रहे हैं।





केस-2

मरौली गांव से आए मुकेश यादव ने बताया कि उनके दो बेटों के आधार कार्ड बनने हैं। इसके लिए वह एक सप्ताह से यहां दौड़ रहे हैं। डाकघर के अलावा और कहीं आधार नहीं बन नहीं रहे हैं। यहां हेड पोस्ट आफिस में काउंटर पर कर्मचारी की मनमानी चलती है। लोग लाइन में खड़े रहे हैं और लोग 100 रुपये देकर आगे आधार कार्ड बनवाकर चले जाते हैं।




इनसेट-



11 अगस्त तक नहीं जमा होंगे फार्म का चस्पा किया नोटिस
प्रधान डाकघर में 11 अगस्त तक आधार के लिए फार्म नहीं जमा होंगे। गुरुवार को आधार काउंटर में सूचना चस्पा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि 11 अगस्त तक के टोकेन जमा हो गए हैं। इस कारण बेवजह काउंटर पर लाइन न लगाएं। 12 अगस्त को लाइन में लगकर फार्म जमा करें। एक दिन में 50 फार्म ही जमा होंगे।





वर्जन-



-जनपद में आधार कार्ड के लिए सभी डाकघरों व करीब छह बैंकों को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा 20 कामन सर्विस सेंटर में भी आधार बनाए जा रहे हैं। सीएससी में सिर्फ 50 रुपये आधार बनवाने का शुल्क है। जबकि बैंक व पोस्ट आफिस में निशुल्क है। बीएसए और डीपीओ को भी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार बनवाने के लिए कहा गया है।-पुष्पेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, बांदा





डाकघर में एक आईडी बंद हो गई। परीक्षा पास करने के बाद ही आईडी बनती है। प्रयास किया जा रहा है कि दूसरा काउंटर जल्द बन जाए। बैंक वाले आधार नहीं बना रहे, इससे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। अवैध उगाही की शिकायत मिली तो कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। -नरेंद्र तिवारी, हेड पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed