फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hygiene awareness rally

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

Sat, 12 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 12 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hygiene awareness rally

बांदा। क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल अभियान के तहत

विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जीआईसी के छात्रों ने शनिवार को रैली निकाली।

अधिकांश छात्र स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत आदि प्रेरित स्लोगन लिखीं तख्तियां थामे रहे। डीएम कालोनी, बिजली खेड़ा, सिविल लाइंस होकर रैली का समापन जीआईसी परिसर में हुआ।

इस दौरान छात्र राहगीरों से स्वच्छता अपनाने का अनुरोध करते रहे। गोष्ठी में प्रधानाचार्य डा. संतोष देव पांडेय ने स्वच्छता के फायदे बताए। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेल समेत तमाम टीचर मौजूद रहे।

उधर, राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने पखरौली गांव में स्वच्छता रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. रविकरण सिंह ने बच्चों से कहा कि घर की सफाई के अलावा आसपास का परिवेश भी स्वच्छ रखना होगा।

पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करना जरूरी है। इस अवसर पर टीचर अरविंद कुमार, परिचारक सुशील कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed