फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband hangs on hanging from wife's rudeness

पत्नी की बेरूखी से फांसी पर झूल गया पति

Wed, 19 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Husband hangs on hanging from wife's rudeness
बांदा। मायके चली गई पत्नी की बेरुखी और तल्ख बातों से खफा पति ने शादी के 9 माह बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच कुछ ही देर पहले फोन पर बात हुई थी। पत्नी ने ससुर को भी मायके से बैरंग लौटा दिया था।
विज्ञापन

घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है। यहां के राजा बाबू पाल (22) की शादी 11 जून 2019 को गिरवां थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव की विनीता के साथ हुई थी। एक माह पहले विनीता ससुराल से मायके चली गई। वापस नहीं आई।
विज्ञापन

मंगलवार को राजा बाबू के पिता रघुनाथ पाल उसे लेने उसकी ससुराल गए थे, लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। इस पर राजा बाबू ने फोन पर पत्नी विनीता से बात की और आने को कहा। वह फिर भी आने को राजी नहीं हुई। दोनों के बीच फोन पर नोकझोंक भी हुई। मंगलवार की शाम राजा बाबू ने पिता के लौटने से पहले घर मे सीलिंग फैन में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मां ममता खेत गई हुई थी। घर में कोई अन्य नहीं था। खेत से मां लौटी तो राजा बाबू का शव फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को यहां पोस्टमार्टम हाऊस में मृतक के चाचा शिव कुमार ने बताया कि राजा बाबू दो भाइयों में बड़ा भाई था। छोटा भाई मुंबई में परिवार सहित रहता है। राजा बाबू अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था।

पिता के पास 16 बीघा जमीन है। उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed