फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by the beating of wife and sister-in-law, e-rickshaw driver committed suicide

Banda News: पत्नी-साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने की खुदकुशी

Thu, 17 Oct 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the beating of wife and sister-in-law, e-rickshaw driver committed suicide
बांदा। पत्नी और साली की पिटाई से आहत ई-रिक्शा चालक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब चार दिन से शराब पीने को लेकर घर में विवाद चल रहा था। घटना के बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। वह मोहल्ले में रह रही थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास काॅलोनी के ब्लॉक सी फ्लैट नंबर आठ निवासी मुकेश साहू (40) ने बुधवार को सुबह घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद मोहल्ले के कुछ लोग चंदा मांगने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो जंगले से देखा तो वह फंदे से लटका। उन्होंने उसकी पत्नी को बताया।
विज्ञापन

पत्नी रीता साहू ने मोहल्ले वालों के सहयोग से मुकेश को फंदा काटकर उतारा। उसने बताया कि मुकेश ई-रिक्शा चलाता था। दो बेटी और एक बेटा हैं। शराब पीने को लेकर चार दिन से घर में झगड़ा चल रहा था। बताया कि विवाद ज्यादा बढ़ने पर उसने अपनी बहन के साथ दो दिन पहले उसे पीट भी दिया था। मुकेश ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मोहल्ले में ही रह रही थी। इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, मुकेश के जीजा आजाद नगर निवासी राजेश साहू ने भी शराब पीने के चलते पत्नी और साली द्वारा पिटाई करने की बात कही है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घरेलू झगड़े को लेकर युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed