फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by husband's threat, woman commits suicide by consuming poison

Banda News: पति की धमकी से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान

Tue, 06 Aug 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hurt by husband's threat, woman commits suicide by consuming poison
बांदा। पति द्वारा घर खर्च न भेजने और मांगने पर अभद्रता कर छोड़ने की धमकी देने से आहत होकर पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी चंदा उर्फ फरजाना खातून (44) ने मंगलवार को सुबह घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। भाई मेराज ने बताया कि चंदा के पति इरफान अहमद मुंबई में रहकर कपड़े का व्यवसाय करते हैं। चंदा के दो बेटे फरहान, अयान व बेटी जोया है। सभी बालिग हैं। कई महीने से इरफान मुंबई से घर खर्च नहीं भेज रहा है। जिससे घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा था। आरोप है कि मंगलवार को सुबह चंदा ने पति को फोन कर घर खर्च भेजने की बात कही तो उसने फोन पर चंदा से अभद्रता कर छोड़ने की धमकी दी। जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते महिला ने जहर खाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed