{"_id":"680293d6d1847737a20133fa","slug":"hurt-by-her-brothers-scolding-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-212-1-sknp1006-125146-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाई के डांटने से आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाई के डांटने से आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। प्रेम-प्रसंग के चलते भाई ने डाट दिया तो 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
भाई ने बताया कि बहन का पड़ोस के युवक से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले बहन प्रेमी के साथ काजीटोला गांव बाजार करने गई थी। वहां उसने बहन को प्रेमी के साथ देख लिया था। घर आने पर उसने बहन को काफी डांटा फटकारा। इससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि तीन बहनों और तीन भाइयों में वह तीसरे नंबर की थी। पिता खेती किसानी करते हैं। चार बीघा जमीन है।
बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। भाई के डांटने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।