{"_id":"8c95a319a28bad469b8ffb6651b561f8","slug":"huge-crowd-in-tempils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंदिरों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/खत्री पहाड़। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को भक्तों ने देवी मंदिरों में अठवाईं चढ़ाईं। मां काल रात्रि की पूजा-अर्चना की। कन्याओं को भोज कराकर उपहार दिए। पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में भारी संख्या मेें श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
महिलाओं ने अठवाईं (पूड़ी) बनाकर देवी को अर्पित की। काली देवी, चौसठ जोगिनी, महेश्वरी देवी व सिंहवाहिनी मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ रही। समितियों के स्वयं सेवकों ने व्यवस्था संभाली। बलखंडी नाका दुर्गा प्रतिमा पंडाल में कन्या भोज व भंडारा हुआ। आयोजक शिवशंकर तिवारी ने कन्याओं को उपहार भी दिए। दुर्गा बाजार में 56 भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। शाम को उमाह गीतों के साथ भक्तों के दल महेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। तमाम श्रद्धालु लेटी परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे। उधर, सिद्धदात्री विंध्यवासिनी मंदिर में भक्तों ने बच्चों का मु्ंडन कराया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलुवा-पूड़ी व खीर खिलाया। रात में रामलीला व आर्केस्ट्रा तथा देवी भजनों का लुत्फ लिया। मेले में पेयजल व जाम की समस्याओं से श्रद्धालु परेशान हुए।
अतर्रा में चौक बाजार, नरैनी रोड, सोनारी गली, बजरंग नगर, बांदा रोड, बदौसा रोड, स्टेशन रोड, बिसंडा रोड सहित दो दर्जन से ज्यादा देवी पंडालों में रंगबिरंगी रोशनी आकर्षक का केंद्र है। चूड़ी गली स्थित बड़ी माता मंदिर पर हलुवा पूड़ी का प्रसाद बंटा। अभय गुप्ता, रामजी, रामकिशोर तिवारी आदि ने व्यवस्था संभाली। बबेरू के मढ़ी दाई मंदिर समेत तिंदवारी, मटौंध, बदौसा व नरैनी क्षेत्र में भी दुर्गा महोत्सव का उत्साह भक्तों में देखने को मिला। बड़ोखर बुजुर्ग व गिरवां में देवी पंडालों पर मां के दर्शन को भीड़ उमड़ी। गिरवां में छेदीलाल यादव ने नौ दिनों का व्रत रख सीने में जवारा बोया है। पिछले साल भी उसने जवारा बोए थे।