फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Huff on BJP leader's arrest

भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर हंगामा

Thu, 30 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 30 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Huff on BJP leader's arrest
भाजपा नेता को मुचलके पर रिहा कराकर कोतवाली से बाहर लाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर बांदा की महिला पुलिस कप्तान के लिए अशोभनीय शब्द लिखने पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने से पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच वहां भारी संख्या में पहुंच गए भाजपाइयों ने हंगामा मचाकर भाजपा नेता को पुलिस के वाहन से उतार लिया। बढ़ते बवाल के बाद पुलिस उसे कोतवाली वापस ले आई। यहां भी भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कोतवाल की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई। सत्तारूढ़ दल से सहमी पुलिस बैकफुट पर आ गई और निजी मुचलके पर भाजपा नेता को रिहा कर दिया। 

विज्ञापन


भाजपा के महुआ मंडल अध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी (निवासी खुरहंड) को बुधवार को शाम शहर कोतवाली पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध कोतवाली में धारा 354डी, 501, 504 आईपीसी और 67 आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग किया था। पुलिस भाजपा नेता को कोतवाली से जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए लाई। इस बीच आधा 50 से ज्यादा भाजपाई जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस के वाहन को घेर लिया।
विज्ञापन


जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। इस बीच अस्पताल पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (अपराध) रणंजय सिंह की भाजपाइयों से काफी नोंकझोंक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, विजय सिंह परिहार, मुदित शर्मा, अजित गुप्ता, अतुल मोहन आदि भी ब्रजेश की पैरवी में पुलिस अधिकारियों से भिड़े रहे। पुलिस भाजपा नेताओं के जत्थे के साथ ब्रजेश त्रिपाठी को लेकर वापस कोतवाली आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में फिर भाजपाइयों ने हंगामा मचाया। कोतवाल के कक्ष में उनकी कुर्सी और बरामदे में अधिकारियों की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। पुलिस के विरोध में जमकर नारे लगाए। कुछ देर कोतवाली में ही धरना भी दिया। भाजपा नेताओं का कहना था कि पुलिस भाजपा को बदनाम करने के लिए यह सब कर रही है। अंतत: पुलिस भाजपा नेताओं के आगे बैकफुट पर आ गई और निजी मुचलके की औपचारिकता पूरी करते हुए पकड़े गए ब्रजेश त्रिपाठी को रिहा कर भाजपा नेताओं के हवाले कर दिया। उधर, देर शाम इस बाबत क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जमानत योग्य धारा में रिपोर्ट दर्ज थी। इसमें मुचलके पर छोड़ा जा सकता है, इसीलिए छोड़ा गया है। क्षेत्राधिकारी का कहना था कि पकड़े गए आरोपी की पैरवी में आए भाजपा नेताओं पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। ऐसा कोई हंगामा भी नहीं हुआ। 

 
एसपी पर रिपोर्ट के लिए दी तहरीर 
बांदा। पुलिस द्वारा पकड़े गए भाजपा नेता ब्रजेश त्रिपाठी ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में कहा है कि 29 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे एसपी के निर्देश पर तीन अज्ञात गुंडे उसे घर से उठाकर क्राइम ब्रांच ले गए। वहां लगातार उसके साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंच गईं। उसे मारापीटा और जान से मार डालने का षड्यंत्र शुरू कर दिया। पूरी रात अज्ञात स्थान पर रखा। गुरुवार को दोपहर एक बजे जिला अस्पताल लाए तभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसे छुड़ाया। वरना उसकी हत्या हो गई होती। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed