फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hospital,DM,CMO,doctor,banda

24 तक अभियान, मुफ्त बनेंगे कार्ड

Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
hospital,DM,CMO,doctor,banda
hospital,DM,CMO,doctor,banda - फोटो : BANDA
बांदा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पात्रों को जारी किए जा रहे आयुष्मान कार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने आयुष्मान पखवाड़ा शुरू किया है, जो 24 मार्च तक चलेगा। जिले की सभी ग्राम सभाओं में सघन अभियान चलाकर मुफ्त आयुष्मान/गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। फिलहाल जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 20 फीसदी ही कार्ड जारी हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि पूर्व में इस योजना से जारी होने वाले कार्ड का नाम गोल्डन कार्ड था। अब इसे बदलकर आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। यह नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं, जबकि पूर्व में जनसेवा केंद्र के माध्यम से शासन ने 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया था। अब यह खत्म कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक मनाए जा रहे पखवाड़ा अभियान में कोटेदार, ग्राम पंचायत सचिव, आशा और आंगनबाड़ी गांवों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगी। लाभार्थियों को सूचना देंगी। सीएमओ ने बताया कि 5 मार्च को मेडिकल कालेज सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जनसेवा केंद्रों के प्रतिनिधि व वीएलई को निर्देश दिया गया था कि अपनी ग्राम सभा में सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में इस योजना से 1,38,516 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। इनमें लगभग 6,92,580 लाभार्थी सदस्य चिह्नित किए गए हैं। 1,36,174 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि जनपद में इस योजना में कुल 15 चिकित्सालयों को शामिल किया गया है। इनमें 10 सरकारी और पांच निजी चिकित्सालय हैं। सरकारी चिकित्सालयों में मेडिकल कालेज सहित जिला पुरुष व महिला अस्पताल और बबेरू, जसपुरा, नरैनी, बहेरी, अतर्रा तथा बिसंडा की सीएचसी और कमासिन की पीएचसी शामिल है। प्राइवेट अस्पतालों में अवनी परिधि प्राइवेट लिमिटेड, नवाब चैरिटी हॉस्पिटल तिंदवारा, कमला नर्सिंग होम अतर्रा, विक्रम चाइल्ड केयर लिमिटेड और शाश्वत मेडिकल केयर लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed