फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hope to get rid of Anna

अन्ना से निजात मिलने की उम्मीद

Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hope to get rid of Anna
बांदा। बुंदेलखंड में विकराल रूप ले चुकी अन्ना प्रथा पर भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी बांदा कृषि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

यह बात बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय के मनाए जा रहे 12वें स्थापना दिवस आयोजन में संस्थान निदेशक डॉ. अंबरेश चंद्रा ने कही। उन्होंने कहा कि हम दोनों संस्थान किसानों की इस मुख्य समस्या को खत्म करने के लिए साझा प्रयास करेंगे। साथ ही शोध और अन्य जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय से अनुबंध करने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट के संगठन सचिव और बांदा कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य अभय महाजन ने कहा कि नानाजी देशमुख ने बुंदेलखंड विकास का सपना देखा था। उन्होंने कृषि की दशा और दिशा बदलने के लिए चित्रकूट और सतना में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित कराए थे। उन्होंने आशा जताई कि कृषि विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रबंध परिषद सदस्य ममता मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो.नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम गो को माता कहते हैं लेकिन उन्हें उनके हाल पर छोड़ देते हैं। अन्ना प्रथा समस्या से विश्वविद्यालय भी अछूता नहीं है। उन्होंने नानाजी देशमुख का भी जिक्र किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुलसचिव डा.एसके सिंह ने स्वागत किया। निदेशक एके श्रीवास्तव, डॉ.वीके सिंह ने धन्यवाद दिया। संचालन डा.विद्या मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि अनुसंधान परिषद उप महानिदेशक डा.एके सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष राजा बुंदेला, डा.शिवकुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने किया 16 गांवों में शौचालयों का सर्वे
बांदा। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार द्वारा नामित इप्सोस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के पांच सदस्यीय अधिकारियों की केंद्रीय टीम ने जिले में साफ्टवेयर पर ऑनलाइन सर्वे का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को टीम ने विकास खंड जसपुरा कीगरौली, गौरीकलां, गडरिया, तिंदवारी की जौहरपुर, जसईपुर, लौमर सहित बबेरू के चार निरीक्षण व सर्वे किया। इनके द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, स्कूल शौचालय, सोकपिट, आंगनबाड़ी शौचालय, नाली निर्माण, दूषित जल निकासी, व्यक्तिगत व सामुदायिक आदि की वास्तविक स्थिति को देखा जा रहा है। जिले की 26 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण किया जाना है। दो दिन में टीम ने 16 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण टीम में विक्रम रावत, प्रमोद कुमार, मंटू कुमार सिंह, पंकज कुमार सरोज कुमार आदि शामिल है।

2273 बच्चियों का मनाया जाएगा जन्मोत्सव
बांदा। मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में नवेल-बुंदेली कन्या के तहत 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक जन्मी 2273 बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका प्रोत्साहन योजना की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। एक सप्ताह में लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में जन्मे नवजात सहित जच्चा का नियमित टीकाकरण कराया जाए। सुमंगला योजना, मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धिा योजना आदि का लाभ दिलाया जाए। प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार, एडीएम वित्त उमाशंकर त्रिपाठी, एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी, बीएसए रामपाल, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु सौरभ यादव, सीएमओ विजय तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed