फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   homyopaithik aphasar aur doktar ka vetan roka

होम्योपैथिक अफसर और डॉक्टर का वेतन रोका

Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
homyopaithik aphasar aur doktar ka vetan roka
बांदा। सरकारी कार्यालयों का रोजाना निरीक्षण कर रहे डीएम अनुराग पटेल ने बुधवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय और अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण में होम्योपैथिक अधिकारी का एक दिन का और दो महिला डॉक्टरों एवं फार्मासिस्ट का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया।
विज्ञापन

इन सभी को जिलाधिकारी ने तगड़ी फटकार भी लगाई। होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार अपने कार्यालय में नहीं मिले। बताया गया वह लखनऊ गए हैं, लेकिन मुख्यालय छोड़कर जाने की कोई अनुमति नहीं दिखाई गई। एलडीसी नीरज कुमार दो दिन से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

होम्योपैथिक अधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर इस माह जनवरी से देखा ही नहीं। डीएम ने होम्योपैथिक अधिकारी का एक दिन का और एलडीसी का दो दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट सुनील कुमार को निर्देश दिया कि जनपद के सभी होम्योपैथिक अस्पतालों के फार्मासिस्ट का नाम और अन्य स्टाफ की सूची आज शाम तक उपलब्ध कराएं। कार्यालय में गंदगी काफी थी।
डीएम ने होम्योपैथिक चिकित्सालय का भी मुआयना किया। ड्यूटी पर मिलीं डॉ. श्वेता एप्रिन नहीं पहने थी। न ही नेम प्लेट थी। उनके चेंबर में आवारा कुत्ता टहलता मिला।
फार्मासिस्ट जगनंदन भी बगैर एप्रिन और नेम प्लेट के थे। जींस पहनकर ड्यूटी कर रहे थे। स्टाक रजिस्टर की जांच में डीएम ने पकड़ा कि इसे 15 जनवरी से अपडेट ही नहीं किया गया। दवाओं का स्टाक भी दर्ज नहीं था।
डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गंभीर अनियमितता है। कभी भी बाजार में दवाएं बेची जा सकती हैं। तीन दिन में सभी रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वाशबेसिन में गंदगी पर डॉ. ऊषा मिश्रा गोलमोल जवाब देतीं रहीं।
कहा कि तेजाब से सफाई करने की कोशिश में और खराब हो गया। जिलाधिकारी ने डॉ. ऊषा व फार्मासिस्ट का वेतन तब तक रोकने के आदेश दिए जब तक स्टाक रजिस्टर पूरी तरह मेंटेन न कर लिया जाए और सभी कमियां दूर न हो जाएं।

तुम कहीं पंजाब गवर्नमेंट से हो क्या
बांदा। तुम कहीं पंजाब गवर्नमेंट से हो क्या, जो जीओ है उसके अंतर्गत काम करो। आफिस में कुत्ता बैठा है। ये तेवर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने होम्योपैथिक चिकित्सालय के निरीक्षण में वहां की चिकित्सक डॉ. ऊषा द्वारा सफाई और दवाओं के स्टाक रजिस्टर पर दी जा रही दलीलों और सफाई पर कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed