{"_id":"608ee8f88ebc3e8d2a116555","slug":"home-dm-covid-19-cmo-banda-banda-news-knp6264408152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा, चित्रकूट में 356 ने जीती कोरोना से जंग, 362 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा, चित्रकूट में 356 ने जीती कोरोना से जंग, 362 पॉजिटिव
विज्ञापन
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट मेें रविवार को कोरोना को लेकर फिर अच्छी खबर आई। दोनों जिलों में 356 लोगों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घरों को चले गए। उधर, बांदा में रविवार को जहां एक की मौत हो गई, वहीं 244 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि चित्रकूट में 118 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
बांदा में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना से जंग जीतने वालों का सिलसिला जारी रहा। बांदा में 308 मरीज स्वस्थ होकर घर गए, जबकि पैलानी निवासी 45 वर्षीय संक्रमित को राजकीय मेडिकल कालेज में तीन दिन पहले भर्ती किया गया था। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। शनिवार की रात मौत हो गई। अब तक कुल 110 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 244 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें शहर के 114 और ग्रामीण क्षेत्र के 130 संक्रमित शामिल हैं। शहर के आवास विकास, कालूकुआं, इंदिरा नगर, स्वराज कालोनी, छोटी बाजार, डीएम कालोनी, सर्वोदय नगर समेत 400 केवी सब स्टेशन, नरैनी, जसपुरा, तिंदवारी व बबेरू में ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब संक्रमितों की संख्या 1469 हो गई।
कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8534 पहुंच गया। अब तक कुल 6955 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि नए संक्रमितों में 19 मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। 225 लोगों को होम आइसोलेशन किया गया। उधर, चित्रकूट में रविवार को 118 कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 48 स्वस्थ होकर घर गए। अब एक्टिव केस 1519 हैं। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि रविवार को 1330 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 118 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में मृतकाें की कुल संख्या 48 हो गई है। मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
इंसेट---
फोटो परिचय-14-मथना खेड़ा गांव में कोरोना संक्रमित के परिजनों और ग्रामीणों से संवाद करते मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह। संवाद
न्याय पंचायत स्तर पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में हर न्याय पंचायत स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी डीएम अपने जिलों में यह व्यवस्था लागू करें। गांव की निगरानी समिति अच्छी तरह से काम करें और घर-घर जाएं। जिनको भी लक्षण हो उनको चिह्नित कर उनका इलाज शुरू कर दें। अगर निगेटिव हैं तो अपने घर में ही रहें। मंडलायुक्त ने कहा कि बेड की कमी नहीं है। 1600 बेड हैं, जिसमें करीब 900 से 1000 बेड खाली रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई लक्षण महसूस हो तो वह तत्काल अपनी जांच करा लें। अपने घर में आइसोलेट हो जाए। उन्होंने रविवार को मंडल मुख्यालय से सात किमी दूर अतर्रा रोड पर मथना खेड़ा गांव में पांच कोरोना संक्रमित लोगों के परिवार और गांव वालों से संवाद किया। मंडलायुक्त ने विश्वास दिलाया कि दवा, बेड और आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। पांचों लोग आइसोलेशन हैं। आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर लोगों को चिह्नित कर रही है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, कमिश्नर स्टोनों संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।