{"_id":"634b0c97e7e07b7f7d509b22","slug":"holding-15-overloaded-trucks-banda-news-knp7234771133","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 ओवर लोड ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 ओवर लोड ट्रक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रात में ओवर लोडिंग की चल रही अंधेरगर्दी पर शुक्रवार रात परिवहन विभाग ने धरपकड़ अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर हुई चेकिंग में बालू और खनिज के 15 ओवरलोड ट्रक व डंपर पकड़ कर पुलिस को सौंपे। इनसे लगभग 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारी रोड पर मंडी समिति के पास एआर टीओ शंकरजी सिंह ने अपनी टीम के साथ चेकिंग करते हुए 11 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। इनमें बालू लदी हुई थी। ट्रक चालक लोडिंग संबंधी वैध कागजात नहीं दिखा सके।
एआरटीओ ने बताया कि इनके अलावा तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट में चार और देहात कोतवाली क्षेत्र में दो ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। कुछ वाहनों में फिटनेस भी दुरुस्त नहीं पाई गई। बताया कि इन वाहनों से परिवहन विभाग को लगभग 15 लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है।