{"_id":"621fb13c0c8db567e474e49d","slug":"history-sheeter-s-body-found-lying-unclaimed-banda-news-knp6834778148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश पड़ा मिला हिस्ट्रीशीटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिश पड़ा मिला हिस्ट्रीशीटर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिस्ट्रीशीटर का शव स्टेशन रोड में लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वालों ने चोरी के आरोप में पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस की फौरी जांच में उसे शराब का लती और हादसे में मौत बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बरुआ डेरा (कनवारा) गांव का पप्पू लांगी राजपूत (35) पुत्र रामऔतार राजपूत का मंगलवार को देर शाम शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे और रक्तस्राव हो रहा था। मौसेरे भाई रामबाबू (बाकरगंज) ने शिनाख्त की और घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामबाबू ने बताया कि पप्पू चोरी आदि के आरोपों में कई बार जेल जा चुका था। उसकी इसी आदतों के चलते घर में साथ नहीं रखा जाता था। वह स्टेशन में ही रात बिताता था।
विज्ञापन
मृतक के भाई बबलू और भतीजे मोहित राजपूत ने आरोप लगाया कि रेलवे माल गोदाम के पास कुछ लोगों ने चोरी का इल्जाम लगाकर पप्पू को बुरी तरह पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके जिस्म में चोटों के गंभीर निशान हैं। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। उन्होंने बताया कि पप्पू लांगी शराब का आदी था। इधर कई दिनों से लगातार शराब पी रहा था। कयास लगाया कि नशे में गिरकर चोट आ जाने से मौत हो सकती है।
-------------