फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hindi is the platform to improve the intellect

मेधा निखारने का मंच हिंदी हैं हम

Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the platform to improve the intellect
बांदा। हिंदी हैं हम ऐसा मंच है जहां हरेक को अपनी मेधा और सामर्थ्य समृद्ध करने के साथ इसे निखारने का मौका मिलता है। अपनी पहचान बनाने का भी यह एक खास मंच है।
विज्ञापन

उपरोक्त तर्क मेधावी छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला के तत्वावधान में राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में हिंदी हैं हम कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी और स्लोगन, पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिताओं में व्यक्त किए। तीनों प्रतियोगिओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र भोला प्रसाद ने कहा कि भाषा हमारी संस्कृति का वाहक होती है।
विज्ञापन

हिंदी हमारी मातृ भाषा, राज्य भाषा और राष्ट्र भाषा है। पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रा पिंकी ने कहा कि हिंदी राष्ट्र के बहुसंख्यक लोगों द्वारा बोली और समझी जाती है। इसकी लिपि देवनागरी वैज्ञानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय स्थान पर रहीं छात्रा वंदना ने कहा कि हिंदी में आत्मसात करने की प्रवृत्ति है। भारत में यह भावनात्मक एकता स्थापित करने का प्रबल सामर्थ है। स्लोगन और निबंध में द्वितीय स्थान पर रहे छात्र प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि हिंदी भारत की अस्मिता है।
इसे राजभाषा के रूप में वास्तविक रूप से स्थापित किया जाना चाहिए। निबंध प्रतियोगिता तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा सपना ने कहा कि भारत की अन्य स्थानीय भाषाएं हिंदी की अनुजा बनकर अपना दायित्व निभाती रहेगी। सभी छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम मिशन की सराहना की।

पोस्टर प्रतियोगिता : भोला प्रसाद प्रथम, पिंकी द्वितीय और वंदना तृतीय।
स्लोगन लेखन : भोला प्रसाद प्रथम, प्रद्युम्न सिंह द्वितीय, वंदना तृतीय।
निबंध लेखन : भोला प्रसाद प्रथम, प्रद्युम्न सिंह द्वितीय, सपना तृतीय।
निज भाषा उन्नति अहैं, सब उन्नति को मूल
प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शाबासी देते हुए कहा कि हिंदी का प्रयोग मौलिक चिंतन और बच्चों को समझने की शक्ति का विकास करता है। मातृ भाषा में ही अपने कार्य करके गर्व महसूस करें। डा. मिश्रा ने भारतेंदु हरिश्चंद्र का यह कथन दोहराया, निज भाषा उन्नति अहैं, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिथ को शूल। प्रतियोगिताओं में कालेज की मानसी, नीलम सहित सलमान, अमित कुमार आदि ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed