फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway jammed for fertilizer

अतर्रा में किसानों का फूटा गुस्सा, खाद के लिए जाम किया हाइवे

Wed, 28 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Highway jammed for fertilizer

मौसम की मार झेल रहे किसानों को खाद भी नहीं मिली तो उनका गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कोआपरेटिव सोसाइटी के नजदीक नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। आवागमन ठप हो जाने से बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। एसडीएम और सीओ ने दो दिन के अंदर खाद दिलाने का वादा करके बमुश्किल जाम खत्म कराया।

विज्ञापन


बुधवार को बड़ी संख्या में किसान क्रय विक्रय सहकारी समिति में खाद खरीदने आए थे, लेकिन यहां खाद नहीं मिली। रवि की फसल में यूरिया खाद न डाले जाने से नुकसान का खतरा है। ऐसे में किसानों का तनावग्रस्त और गुस्से में होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


क्रय विक्रय सहकारी समिति के सामने बुंदेलखंड किसान यूनियन प्रदेश सचिव राकेश गौतम के नेतृत्व में किसानों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। बांदा और इलाहाबाद  की ओर जाने वाले वाहन खड़े हो गए। दोनों ओर उनकी लंबी कतार लग गई। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में एसडीएम मनोज सिंह और सीओ राजेश सिंह आ गए। इन अफसरों ने पहले तो किसानों को जाम लगाने की धारा में मुकदमा दर्ज करने की धौंस-धमकी दी, लेकिन किसान नहीं माने। बाद में एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी से बात करके किसानों को भरोसा दिलाया कि दो दिन में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।


जाम ने तोड़ी अफसरों की नींद
अतर्रा। किसानों के आंदोलन के साथ ही अधिकारियों की नींद टूट गई। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम मनोज कुमार सिंह और कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव की संयुक्त टीम ने यहां खाद की दुकानों में छापे मारे। दुकानों स्टाक रजिस्टर और बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। काला बाजारी पर मुकदमे की चेतावनी दी। खबरदार किया कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापे मारी से दुकानदारों से खलबली मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed