{"_id":"5df528248ebc3e87c80fa1b9","slug":"highway-jammed-by-keeping-dead-body-of-electric-worker-banda-news-knp532220697","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मी का शव रखकर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मी का शव रखकर हाईवे किया जाम
विज्ञापन
Highway jammed by keeping dead body of electric worker
- फोटो : BANDA
बांदा। बिजली दुरुस्त करने के लिए दो लोगों के साथ गए बिजली मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर दूसरे दिन परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि ले जाने वाले दोनों लोगों ने हत्या की है। शव को स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। देर तक वाहन और आवागमन ठप रहा।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव का रहने वाला लल्लू (45) पुत्र श्यामलाल पेशे से बिजली मैकेनिक था। बिजली विभाग में संविदा पर भी रहा। गुरुवार को सुबह दो लोग उसे बिजली दुरुस्त कराने की बात कहकर अपने साथ ले गए। श्यामलाल अपनी बाइक से उन दोनों के साथ गया था। शुक्रवार को सुबह बबेरू से कुछ पहले मुख्य सड़क पर उसका शव पड़ा मिला। नजदीक में बाइक भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने फौरीतौर पर इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
शनिवार को सुबह परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर शहर के चिल्ला रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन के सामने पहुंच गए। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि श्यामलाल की हत्या की गई है। जो दो व्यक्ति उसे ले गए थे उन पर ही हत्या की आशंका जताई। लगभग एक घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार और नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जांच कराई जाएगी। इसी के बाद परिजनों ने शव हटाया और जाम खत्म किया।