फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   High school and intermediate meritorious honored

हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate meritorious honored
High school and intermediate meritorious honored - फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को लेना चाहिए। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने राजा देवी डिग्री कॉलेज में गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। यहां मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने इंटर की टॉपर स्नेहा भारद्वाज, विनीत कुमार, प्रांजलि साहू, प्रिंस द्विवेदी, अस्मिता गुप्ता, शुभि अवस्थी, सुरभि पाल, उदय अग्निहोत्री, शिवांगी सिंह समेत हाईस्कूल के टॉपर अमन पटेल, शिवांगी, पवन सिंह, आदित्य गिरी, आदित्य बुंदेला, प्रीती, योगिता त्रिपाठी, सुंदर राजपूत आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमगंला, मिशन शक्ति योजना की जानकारी दी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक शिक्षा मंशाराम, सीओ लाइन अंबुजा त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ. संतोष तिवारी, प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार शिवहरे, रामसेवक शिवहरे डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू शिवहरे, डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, डॉ. आनंद कुमार, धर्मराज, बीना गुप्ता, वीरेंद्र चंदेल, रामसेवक कुशवाहा आदि रहे। संचालन देशराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed