फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hero Challenge Cup tournament Agricultural College and Star Voice Live

हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एग्रीकल्चर कॉलेज व स्टार वाइस जीते

Fri, 09 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 09 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hero Challenge Cup tournament Agricultural College and Star Voice Live

हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार वाइस व एग्रीकल्चर कॉलेज की टीमों ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शनिवार को मिलेनियम स्टार व यूएनसीसी और हथौरा इलेविन व एग्रीकल्चर कॉलेज के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन


राइफल क्लब मैदान में शुक्रवार को पहला मैच स्टार वाइस और रोड फाइटर टीमों के बीच खेला गया। पहले स्टार वाइस टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 160 रन बनाए। रोहित ने 82 और यासीन ने 36 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


राकेश व सुनील ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोड फाइटर की टीम कैलाश की घातक गेंदबाजी से 89 रन पर आलआउट हो गई। कैलाश ने पांच और सुनील ने दो विकेट लिए। फैजी ने 30 व नाना ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच ईदगाह इलेविन टीम और एग्रीकल्चर कॉलेज में हुआ। पहले ईदगाह इलेविन टीम 65 रनों पर सिमट गई। मिक्षा व फैजान ने 14-14 रन बनाए। निर्भय व शादाब ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में एग्रीकल्चर कॉलेज टीम ने पांच विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। जीतू ने 17 व निर्भय ने 14 रन बनाए।


रानू व संचय ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर सुशील धुरिया, डीके, शालू, खुर्शीद, रेफरी राजेंद्र अवस्थी व शोएब, स्कोरर सुज्जन व इशरत और कमेंटेटर शिवा अवस्थी व इमरान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed