{"_id":"5ea3eaf8226aa2a5620132fad3fb64d5","slug":"hero-challenge-cup-semi-final-in-the-tournament-dav-sports-and-aliganj-ilavin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी स्पोर्ट्स व अलीगंज इलेविन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी स्पोर्ट्स व अलीगंज इलेविन सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीएवी स्पोर्ट्स क्लब ने स्टूडेंट इलेविन को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में अलीगंज इलेविन ने मिलेनियम क्लब को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
बुधवार को राइफल क्लब ग्राउंड में हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में स्टूडेंट इलेविन ने पहले निर्धारित 15 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य रखा। अबरार ने 30 और जितेंद्र यादव ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन
डीएवी स्पोर्ट्स क्लब के बालर विवेक और राजा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में डीएवी स्पोर्ट्स क्लब ने छह विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। डीएवी स्पोर्ट्स क्लब के बैट्समैन राहुल ने 21 और सिंपू ने 20 रनों का योगदान दिया। स्टूडेंट इलेविन के गेंदबाज जितेंद्र यादव ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मिलेनियम क्लब ने पहले दीपू के 65 और उमेश के 19 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य रखा। अलीगंज इलेविन के गेंदबाज अरशद ने तीन विकेट लिए।
जवाब में अलीगंज इलेविन ने चार विकेट से मैच जीत सेमीफाइनल में जगह बनाई। अलीगंज इलेविन के बल्लेबाज शानू ने 52 और नजीब ने 27 रन बनाए। मिलेनियम क्लब के बालर फैज अली ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
अंपायर राजेंद्र अवस्थी, रेहान, नवीन विश्वकर्मा, राममिलन, स्कोरर अल्तमश, इशरत, कमेंटेटर चांद, शिवा अवस्थी, राज और मैच रेफरी शोएब व डॉ.शरीफ रहे।