फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Help farmers were suffering Ola Bberu

बबेरू के ओला पीड़ित किसानों को मिली मदद

Thu, 29 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 29 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Help farmers were suffering Ola Bberu

बबेरू तहसील सभागार में पिछले वर्ष दैवीय आपदा (ओलावृष्टि) पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में उनके खातों में ऑनलाइन धनराशि भेजने के साथ रसीद दी गई।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में बड़ी जोत वाले 569 किसानों को उनकी फसल नष्ट होेने पर 49.31 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव व एसडीएम विनय पाठक ने साथी गांव के किसानों को ऑनलाइन रसीद देकर बताया कि उनके खातों में धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा है कि सभी 569 किसानों के खातों में आनलाइन भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ओला पीड़ित लघु व सीमांत किसानों को धनराशि वितरित की गई थी। इस बार बड़ी जोत वाले (वृहद) किसानों को यह इमदाद दी गई है। इसमें 22 गांवों के किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी व बड़ी जोत वाले किसानों को मिलाकर अब तक चार करोड़ चार लाख 73 हजार रुपये सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। तहसीलदार लालाराम, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, सपा नेता छेदीलाल गुप्ता समेत लेखपाल व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed