{"_id":"370126371f280476a56a49a5558f98b4","slug":"heart-attack-caused-the-death-of-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद होने पर किसान को पड़ा हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद होने पर किसान को पड़ा हार्ट अटैक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
पैलानी तहसील के शेखूपुर गांव में वृद्ध किसान की फसल के सदमे में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। किसान पर बैंक का 2 लाख रुपये कर्ज भी था। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जांच कराकर मृतक के आश्रितों की हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
शेखूपुर गांव के किसान चंद्रपाल सिंह (72) 24 बीघा जमीन का काश्तकार थे। इस बार चना और गेहूं की फसल कटने के बाद एक चौथाई उपज भी हाथ नहीं लगी। गुरुवार की शाम वे खलिहान से घर लौटे तो हालत बिगड़ गई। घर के लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन
रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्र कप्तान सिंह ने बताया कि कानाखेड़ा (पैलानी) स्थित इलाहाबाद बैंक से वर्ष 2008 में एक लाख 20 हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया था। अब यह बढ़कर 2 लाख रुपये हो चुका है। करीब 50,000 रुपये साहूकारों का भी कर्ज है।
विज्ञापन
कर्ज की चिंता और फसल के सदमे से पिता की मौत हो गई। उधर, एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसान की मृत्यु की सूचना उन्हें मिल गई है। कानूनगो को भेजकर जांच कराई जा रही है। जो भी संभव होगी मदद दिलाई जाएगी।