फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hearing in MLA Abbas Ansari case today.

Banda News: विधायक अब्बास अंसारी मामले में सुनवाई आज

Wed, 14 Oct 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hearing in MLA Abbas Ansari case today.
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पिछली तारीख में शोकावकाश होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी थी। इस तारीख में जगमोहन की ओर से दाखिल किए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र में सुनवाई हो सकती है।
10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। इसमें अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं।
विज्ञापन

मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने अब इस मामले की तारीख 15 अक्तूबर निर्धारित की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed