फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hear complaints seriously, resolve them fairly

गंभीरता से शिकायतें सुनें, निष्पक्षता से समाधान करें

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hear complaints seriously, resolve them fairly
बांदा/बबेरू/अतर्रा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतें गंभीरता पूर्वक सुनें और समय तथा निष्पक्षता से समाधान करें। कहा कि शिकायतों को टाला न जाए। आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त संदर्भों का भी निस्तारण समय से किया जाए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में कुल 89 मामले आए। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ डा. वीके तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, तहसीलदार पुष्कर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बबेरू तहसील में आयेाजित समाधान दिवस में तहसीलदार विपिन कुमार ने समस्याएं सुनीं। यहां कुल 62 शिकायतें आई और 8 का मौके पर निस्तारण हुआ। क्षेत्राधिकारी सियाराम, बीडीओ डा. प्रभात कुमार, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी आदि उपस्थित रहे। अतर्रा में आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थनैल गांव प्रधान श्रीपाल सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि दबंग सड़कों के किनारे मवेशी बांधकर कूड़ा डाल रहे हैं। आवागमन अवरुद्ध हो रहा है। नालियां क्षतिग्रस्त होने से घरों का गंदा पानी सड़कों में बह रहा है। गांव में सफाई अभियान चलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed