फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Health camp tomorrow, team of senior doctors prepared

स्वास्थ्य शिविर कल, वरिष्ठ डाक्टरों की टीम तैयार

Wed, 16 Aug 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health camp tomorrow, team of senior doctors prepared
मरीजों की जांच-पड़ताल करते डाक्टर। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
चिकित्सा कैंप कचहरी रेलवे क्रासिंग के नजदीक स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। दोपहर 2 बजे खत्म हो जाएगा। ‘अमर उजाला’ की ओर से नोएडा से सचल पैथोलाजी भेजी गई है। इसमें कैंप स्थल पर खून आदि की तत्काल मुफ्त जांच की जाएगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और यूपी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन मरीजों के लिए मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराएगी। विधायक प्रकाश द्विवेदी भी शिविर में शामिल होंगे। आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने कैंप स्थल उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


रेडक्रास सचिव बाबूलाल गुप्त और आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट उपलब्ध कराएंगे। दवा विक्रेता संघ के शांतनु ओमर और एमआर संघ के आशुतोष खरे कैंप स्थल पर स्टाल लगाकर मरीजों को मुफ्त दवाएं बांटेंगे।
विज्ञापन


उधर,  अब तक जिन डाक्टरों ने शिविर में सेवाएं देने की सहमति दी है उनमें स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा.एनडी शर्मा और सीएमओ डा.संतोष कुमार तथा जिला अस्पताल सीएमएस डा.किशोरी लाल द्वारा निर्देशित डाक्टरों सहित वरिष्ठ फिजीशियन डा.मोहम्मद रफीक (एमडी), वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डा.शबाना रफीक (एमडी), डा.प्रज्ञा प्रकाश (एमबीबीएस, डीजीओ), डा.संगीता सिंह (एमबीबीएस), बाल रोग विशेषज्ञ डा.नरेंद्र गुप्ता और डा.एसआर वर्मा, वरिष्ठ सर्जन अनुराग श्रीवास्तव, नाक-कान-गला विशेषज्ञ (ईएनटी) डा.भूपेंद्र सिंह (मेडिकल कालेज), दंत रोग विशेषज्ञ डा.मनोज शिवहरे व डा.रामवीर रजावत (बीडीएस), चर्म रोग विशेषज्ञ डा.एमसी पाल आदि शामिल हैं। इनके अलावा कैंप में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अन्य चिकित्सकों को भी सादर आमंत्रित किया गया है। वह फोन नंबर-9675898201 या 9675202033 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed