{"_id":"5debef1a8ebc3e1b8f2034bf","slug":"headmaster-dies-due-to-bolero-collision-banda-news-knp5307620185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी/तिंदवारी। बोलेरो की टक्क्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। बाइक चला रहा अधिवक्ता पुत्र घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में तिंदवारी क्षेत्र के गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर गिरे बिजली के खंभे की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव का नत्थूराम (58) पुत्र गरीबदास नहरी गांव में अंग्रेजी माध्यम परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक था। शुक्रवार की शाम की अपने अधिवक्ता बेटे शरदचंद्र (32) के साथ बाइक में निमंत्रण में नरैनी जा रहा था। गांव के बाहर अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।
पिता-पुत्र बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि बोलेरो सवार दो युवकों ने दुर्घटना के बाद उनके साथ मारपीट की और बोलेरो लेकर भाग निकले। यूपी-112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात बोलेरो सवारों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के वासिलपुर गांव में शनिवार को दोपहर राममूरत वर्मा का 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच वहां से पुआल लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर गुजरा और बिजली के खंभे को टक्कर मार दी।
खंभा टूटकर नीचे आ गिरा। पवन उसकी चपेट में आ गया और उसकी वहीं मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। उप निरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कुरसेजा चौकी में खड़ा करा लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ट्रक की टक्कर से बालिका की मौत
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी पप्पू वर्मा की 3 वर्षीय पुत्री शिवानी शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय ट्रक की चपेट में आ गई। देर रात उसकी मौत हो गई। वह अपनी मां हीरामनी के साथ ननिहाल महोखर (कोतवाली देहात) आई थी। 12 दिसंबर को उसकी मौसी मोहिनी की शादी है।