{"_id":"6176f392c3de2b29113fd467","slug":"hanged-his-father-after-feeding-him-banda-news-knp6603643142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को खाना खिलाने के बाद लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को खाना खिलाने के बाद लगा ली फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पिता को अपने हाथों से खाना खिलाने के बाद किशोरी फांसी पर झूल गई। हालांकि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी चुनका की पुत्री रीतू (15) ने रविवार को सुबह कमरे में बांस में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका की बड़ी बहन संगीता ने बताया कि फांसी लगाने से पहले रीतू ने बरामदे में लेटे पिता को अपने हाथों से खाना खिलाया। छह वर्षीय भतीजी अंशिका कमरे में पहुंची तो रीतू उस वक्त दुपट्टे से फंदा कस रही थी।
विज्ञापन
अंशिका ने रोका तो रीतू ने उसे यह कहकर डांट दिया था कि चुप रहो और जाकर खेलो। फिर वह खेलने में लग गई और तभी रीतू फांसी पर झूल गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक भाई अखिलेश सूरत (गुजरात) में है। पिता हलवाई का काम करता है।