फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hand pump repaired after three years, villagers distributed sweets

Banda News: तीन साल बाद हैंडपंप की मरम्मत, गांव वालों ने बांटी मिठाई

Thu, 10 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hand pump repaired after three years, villagers distributed sweets
मऊ। रामनगर विकास खंड के बरिया गांव में खराब पड़े हैंडपंप को सही कराने में तीन साल लग गए। ग्रामीणों के प्रयास के बाद बुधवार को जब इस हैंडपंप से पानी निकला तो ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तंज कसा।
विज्ञापन

बरिया गांव में लगभग 40 घरों के बीच एक हैंडपंप है। तीन साल पहले हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो गया। गांव के रमाकांत अग्रहरि ने बताया कि तीन साल से सीएम कार्यालय, सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ, सहित अन्य को पत्र सौंपा। इसके बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। फिर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद हैंडपंप को रिबोर कराया गया। पानी निकलने पर बीडीओ रामनगर और सचिव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हैंडपंप में माला चढ़ाई। इसके बाद पानी निकाला गया। पानी निकलते ही गांव में खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। बीडीओ रामनगर वसीम निजामी ने बताया कि एक माह पूर्व ही जानकारी मिली। इसके बाद हैंडपंप ठीक करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed